फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई में पहले दिन 128 छात्रों ने किए आवेदन

विज्ञापन
02जेएनडी06: राजकीय आईटीआई में दा​खिले की जानकारी के लिए बनाया गया हेल्प डेस्क। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर की राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 128 से अधिक छात्रों ने विभिन्न ट्रेडों में अपने आवेदन किए।
संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार पंचाल ने बताया कि विभाग ने सभी आवश्यक जानकारी, संस्थानों की सूची और सीटों का विवरण अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया है। आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं और उद्योगों की जरुरत के अनुसार रोजगार पा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्रों को सरकारी, निजी और औद्योगिक क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलते हैं। संस्थान प्रशिक्षण छात्रों को व्यावसायिक कौशल के साथ आत्मविश्वास भी देता है। इससे वह रोजगार की दुनिया में आसानी से कदम रख सकते हैं। इसलिए सभी इच्छुक छात्र आवेदन की प्रक्रिया को समय पर पूरा करें और अपना उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई में कुल 20 ट्रेडों में जैसे ड्राफ्टमैन सिविल, मैकेनिकल, कोपा, आरएसी, वायरमैन और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड छात्रों की सबसे पसंदीदा ट्रेड हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए बिजली निगम में रोजगार के अवसर रहते हैं।
विज्ञापन

वहीं सिविल और मेकेनिकल ट्रेड से प्रशिक्षित युवाओं की मांग निजी और सरकारी औद्योगिक क्षेत्र में हमेशा बनी रहती है। उन्होंने बताया कि संस्थान में हेल्प डेस्क लगाए हैं। आवेदक अपना निशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आवेदकों को रजिस्ट्रेशन विभागीय वेबसाइट से ही करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें