फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जयंती देवी मंदिर में सवा लाख नवार्ण मंत्र जाप, शतचंडी पाठ और यज्ञ जारी

विज्ञापन
09जेएनडी23-जयंती देवी मंदिर में पूजा करते हुए श्रद्धालु। स्रोत पुजारी - फोटो : स्टेडियम में फुटबाल के ट्रायल में प्रतिभाग करते ​​खिलाड़ी।
विज्ञापन
जींद। गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष्य में जयंती देवी मंदिर में सवा लाख नवार्ण मंत्र जाप, शतचंडी पाठ और यज्ञ रविवार को जारी रहा। मुख्य यजमान के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लेकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने कहा कि 29 जनवरी से शुरू हुए दुर्गा सप्तशती 108 पाठ और सवा लाख नवार्ण मंत्रों का जाप कर रहे 51 पंडित कार्यक्रम को पूरी तरह से भक्ति रस से श्रद्धालुओं को निहाल किए हुए है।
11 फरवरी को गुप्त नवरात्रों के समापन और मां जयंती के प्रकटोत्सव पर पूर्णाहुति होगी। भव्य कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए 500 श्रद्धालु स्वयंसेवक के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। मानव कल्याण के लिए गुप्त नवरात्रों के दिनों में 14 दिनों के दौरान चली पूजा अर्चना के महत्व को देखते हुए काफी संख्या मेंं लोग समापन समारोह में पहुंचते हैं। समापन समारोह में जो भंडारा लगेगा, उसमें करीब 16 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने कहा कि 38 साल पहले 9 कन्याओं से जो पूजन शुरू हुआ था, वह अब हजारों की तादाद में पहुंच गया है। व्यवस्था में जुटे प्रमुख श्रद्धालुओं के अनुसार 11 फरवरी को कार्यक्रम में 13 हजार कन्याओं का पहुंचना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें