नरवाना। सिंचाई विभाग के पास सड़क पर रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लिया। उसके बाद फिर पोस्टमार्टम के लिए उसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल दुकानों पर पेंट का कार्य किया करता था। फिलहाल पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। संवाद