फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सकों समेत 123 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 94 लोग हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार तेज गति से फैलता जा रहा है। लगातार तीसरे दिन जिले में 100 से अधिक लोग संक्रमित मिले। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 442 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से दो चिकित्सकों समेत 123 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सोमवार को 94 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस समय जिले में एक्टिव केसों की संख्या 609 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। वहीं सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर ने चौंकाने वाली वृद्धि दर्ज की। तीसरी लहर की सोमवार को सर्वाधिक 27.82 प्रतिशत की दर रिकार्ड की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के दो चिकित्सकों समेत 123 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक नागरिक अस्पताल जींद, एक पॉलीक्लीनिक, एक ही परिवार के तीन, दो डीसी कॉलोनी के, एक नागरिक अस्पताल की महिला कर्मी, अर्बन एस्टेट में मां तथा बेटी, दो नागरिक अस्पताल सफीदों कर्मी, एक 8 वर्षीय बच्ची, दो 15 वर्षीय किशोर, एक 16 वर्षीय किशोर शामिल हैं। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। इस समय शहर की कोई ऐसी कॉलोनी नहीं जहां पर संक्रमित नहीं मिल रहे हों।
गांवों में भी कोरोना संक्रमण अपने पैर पसार चुका है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि अब तक जिले के 22100 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20952 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 539 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 609 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 423372 लोगों के सैंपल ले चुका है। सोमवार को 1053 लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

छह दिन में ही आ चुके हैं 700 पॉजिटिव
12 जनवरी 117
13 जनवरी 93
14 जनवरी 94
15 जनवरी 155
16 जनवरी 118
17 जनवरी 123
सावधानी ही बचाव
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि फिलहाल सावधानी ही बचाव है। जिस प्रकार से संक्रमण फैल रहा है, इस पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को हर समय मास्क लगाए रखना होगा। भीड़ से दूर रहते हुए दो गज दूरी के नियम का पालन करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी या जुकाम है तो उसे तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति ने सैंपल दिया है तो जब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आती, तब तक घर के सदस्यों से अलग रहना चाहिए। सैंपल देने के बाद कोई व्यक्ति बाहर घूमता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें