फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिरका में दंपति ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांव अहिरका में एक दंपति ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल जींद में हुआ, जबकि महिला के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
गांव अहिरका निवासी 27 वर्षीय अजीत और उसकी 25 वर्षीय पत्नी प्रीति ने बुधवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रीति को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अजीत की मौत की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अजीत का शव परिजनों को सौंपा ही था तभी सूचना मिली कि प्रीति की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस पीजीआई के लिए रवाना हुई। जहां महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि अजीत मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। अजीत व उसकी पत्नी प्रीति के बीच में झगड़ा रहता था। एक दिन पहले भी उनके बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके चलते दंपति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक दंपति के पांच साल और तीन साल के दो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति ने आपसी कहासुनी के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
- धर्मबीर सिंह, जांच अधिकारी सदर थाना जींद

अहिरका में दंपति ने जहर निगलकर दी जान
घरेलू कलह के चलते उठाया कदम, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें