अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
रक्षा बंधन सात अगस्त को मनाया जाना है, लेकिन बाजारों में रौनक छा गई है, बाजार में इस बार स्वदेशी राखी का बोलबाला है। बहनें इस बार स्वदेशी राखी की खरीददारी कर रही है। चीनी माल की छुट्टी कर बाजारों में फिल्मों के नाम की राखियों ने धूम मचा रखी है। बाजार में इस बार सबसे ज्यादा डिमांड फिल्म बाहुबली की राखी की है, जो बाजार में छोटे बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
महिलाओं व युवतियों ने कहा कि इस बार भैया की कलाई पर स्वदेशी राखी बांधेंगे और चीनी माल का बहिष्कार किया है। इस बार पहले के मुकाबले काफी अच्छी राखी बाजार में आई है। जो चीनी माल से काफी अच्छी है। सभी लोग स्वदेशी माल को अपना रहे है।
रोहतक रोड स्थित शिव मंदिर के पंडित चांदीराम ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन के समय चंद्र गृहण होने की वजह से शुभ मुहुर्त सुबह 11 बजे से दोपहर 1:45 मिनट तक ही है। इससे पहले सूतक लग जाएगा। सभी बहने समय पर राखी अपने भैया को समय पर राखी बांधें।
सूती दागे की राखियां काफी अच्छी
पहले के मुकाबले इस बार काफी सुंदर राखी बाजार मे देखने को मिल रही है। इस बार सूती दागे की राखिया काफी अच्छी है। जो मन को मोह लेने वाली है।
पारूल, ग्राहक
भारतीय सांस्कृतिक को दर्शा रही राखियां
इस बार राखियां काफी अच्छी है। जो स्वदेशी और भारतीय संस्कृति को भी दर्शा रही है। प्रसिद्ध फिल्म बाहुबली की राखी की बच्चे मांग कर रहे है। यह राखी काफी अच्छी है।
रेखा बंसल, ग्राहक
बहनों ने कहा इस बार स्वदेशी राखी बांधेंगे भैया की कलाई पर
रक्षा बंधन सात को, शुभ मुहुर्त सुबह 11 बजे से दोपहर 1:45 तक