फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख धर्मशाला और नंदीशाला को जमीन देने पर सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
वर्षों से पालिका की जमीन खसरा नंबर 218 पर कब्जा करने का विवाद आखिरकार शुक्रवार को पालिका हाउस की बैठक में निपटा दिया गया। हाउस में सर्वसम्मति से तीन एकड़ जमीन के लिए दो प्रस्ताव पारित किए गए। एक एकड़ पर पालिका ने सिख समुदाय को धर्मशाला बनाने और करीब दो एकड़ जमीन को नंदीशाला के नाम किया गया है। इस जमीन के प्रस्ताव को अब डीसी के माध्यम से सरकार के पास भेजा जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अधिकारिक रूप से यह जमीन सिख समुदाय और नंदीशाला के नाम चली जाएगी। बैठक में शहर के 12 पार्षदों ने भाग लिया। पालिका के इस कदम से सिख समुदाय में खुशी की लहर है। खसरा नंबर 218 में बने गौ चिकित्सालय के पीछे कुछ लोगों ने मिलकर करीब एक एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस पर एसडीएम और अन्य अधिकारियों की अपील के बाद और कानूनी रूप से जमीन देने के आश्वासन पर जमीन का कब्जा छुड़वा लिया था। वहीं धीमी गति से शहर में हो रहे कार्यों को देखते हुए पालिका हाउस में बहस हुई। बैठक में सभी पार्षदों ने दो कर्मचारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसमें जेई धर्मपाल और स्वच्छता निरीक्षक कर्मबीर के खिलाफ अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को डीसी जींद को भेजकर सूचित किया जाएगा।

उच्च अधिकारियों के जैसे आदेश होंगे, वैसे कार्रवाई की जाएगी। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -महाबीर धानिया, पालिका सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
पालिका प्रधान सेवाराम सैनी ने कहा कि जो कर्मचारी या अधिकारी काम में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज शहर में करीब चार करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं। अब इन कार्यों की गति को तेज कर जल्द से जल्द समाप्त करना और नए कार्यों को शुरू करना है। इसमें जेई की अहम भूमिका होती है। यदि जेई काम नहीं करेगा तो कामों को आगे कैसे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जेई और सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है।

सिख धर्मशाला और नंदीशाला को जमीन देने पर सहमति
पालिका बैठक में जेई और सेनेटरी अधिकारी के खिलाफ प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें