सदर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव अहिरका के पास फलाईओवर पर नाकाबंदी कर कैंटर में अवैध शराब सप्लाई कर रहेे एक युवक को 1192 बेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस ने एएसआई राजपाल, ईआई विकास कुमार और एईटीओ सुनील दहिया को टीम में शामिल कर झांज कलां के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। सूचना के आधार पर आ रही गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो इसमें शराब की बोतलें मिली। गाड़ी चालक से इस शराब के संबंध में परमिट या कोई रशीद मांगी तो वह पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने चालक का नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना पता पंजाब के अमृतसर जिला के सठियाला गांव निवासी गज्जन सिंह बताया। पुलिस ने गाड़ी में शराब की पेटियों की गिनती की तो इसमें 396 बोतल तथा 396 अद्धे और 400 पेटियां पौवे की मिली। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।