फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेलों में जिले के 117 खिलाड़ी चयनित

Mon, 10 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी13 : तैयारी करते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जिले से कुल 117 खिलाड़ी और 15 प्रशिक्षक चयनित किए गए हैं। यह प्रतियोगिताएं 11 से 13 नवंबर तक अंबाला और पंचकूला जिलों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

एथलेटिक, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, तैराकी और हॉकी खेल शामिल हैं। इन सभी खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने जिलास्तर पर शानदार प्रदर्शन किया था जिसके आधार पर उनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।
जिले से 15 प्रशिक्षकों के साथ खिलाड़ी रवाना होंगे जो प्रशिक्षण, अनुशासन और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। खेल विभाग की तरफ से सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हरियाणा रोडवेज से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें