फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोबारा अलाट होंगे स्कूल, 17 तक मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग द्वारा नियम 134ए में कुछ बदलाव किया गया है। नियम 134ए के तहत उन विद्यार्थियों का दाखिला उस स्कूल में अभी रोक दिया गया है जिसमें वह पहले से ही पढ़ रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा अब उन विद्यार्थियों को दोबारा से स्कूल अलाट किए जाएंगे। यह सूचना अभिभावकों को मेसेज या फोन कॉल्स के माध्यम से दे दी जाएगी। यदि स्कूल अलाटमेंट में किसी प्रकार की गलती है, जैसे विद्यार्थी का गलत अंक प्रतिशत, गलत कक्षा में दाखिला, बोर्ड में गलती, माध्यम में गलती, स्कूल का प्रकार गलत, विद्यार्थी को अलाट किया गया स्कूल बंद न हो या गैर मान्यता प्राप्त न हो, जिस कक्षा में विद्यार्थी को सीट अलाट हुई है उस कक्षा में सीट खाली है या नहीं। अब इन सब बातों के आकलन के बाद विद्यार्थी को शुक्रवार को दोबारा से स्कूल अलाट किए जाएंगे। इसके साथ-साथ दूर अलाट स्कूल को बदलने की मांग भी स्वीकृत नहीं होगी। इसके लिए शिक्षा अधिकारियों ने सभी स्कूलों से दोबारा से सूची मांगी थी, जो नौ मई को सभी प्राइवेट स्कूलों को जानकारी देनी थी। विद्यार्थी 17 मई तक स्कूलों में अब दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद बचे हुए विद्यार्थियों का 17 मई के बाद स्कूल अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने सुधार कर दोबारा से स्कूल किए अलर्ट
विद्यार्थियों को दाखिला लेने में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए कुछ सुधार किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने सुधार कर दोबारा से शुक्रवार से विद्यार्थियों को स्कूल अलाट किए हैं। इसके चलते विद्यार्थी 17 मई तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद दूसरी अलाटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। अब विद्यार्थियों को दाखिले में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

दलजीत सिंह, डीईईओ जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें