हथियारों से लैस युवक सुप्रीम स्कूल में घुसे
जींद। सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट में हथियारबंद युवकों ने घुसकर बच्चों को डराने धमकाने का मामला सामने आया है। स्कूल प्राचार्य ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य जगजीत सिंह मलिक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर को जब स्कूल की छुट्टी हुई तो इसी दौरान बाइक सवार 10-12 युवक हथियारों से लैस होकर घुस गए। जहां पर छुट्टी के बाद गेट से निकल रहे विद्यार्थियों को धमकाना शुरू कर दिया। जब स्कूल स्टाफ वहां पर पहुंचा तो युवक मौके से फरार हो गए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।