फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनजीत का जुनून है दौडना, परिवार से मिली पूरी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ना है मनजीत का जुनून, परिवार से मिली पूरी मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नरवाना के मनजीत चहल के लिए दौड़ना जुनून है। मनजीत को बचपन से ही दौड़ने का शौक है। उसके भाई अमर ने बताया कि जब भी घर से बाहर आसपास कहीं काम जाना होता तो मनजीत पैदल चलकर नहीं दौड़कर ही जाता था। उसके इसी जुनून ने आज देश को गोल्ड मेडल दिलवा दिया है।
मनजीत का मेडल सोमवार को ही पक्का हो गया था, जब उन्होंने फाइनल के लिए हुए मुकाबले में एक मिनट 48 सेकेंड और 46 प्वाइंट में 800 मीटर दौड़ पूरी की थी। इससे पहले रविवार को परिजनों ने मनजीत की जीत के लिए घर में हवन भी करवाया। इस दौरान भगवान से उसकी जीत की प्रार्थना की गई। परिवार के लोगों की दुआ और मनजीत की मेहनत रंग लाई और देश को एक और गोल्ड मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर में भी दिखाएगा दम
मनजीत 1500 मीटर दौड़ में भी अपना दम दिखाएगा। अब तक मनजीत 3.5 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी करता है। मनजीत के भाई अमर चहल के अनुसार मंगलवार की जीत से मनजीत का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह 1500 मीटर में भी गोल्ड मेडल के लिए भी दौड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें