फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं वार्ड सात के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना।
कस्बे के वार्ड सात में गंदगी का आलम बना हुआ है। वार्ड में स्थित सरकारी स्कूल के आस पास गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। इसी गली से होकर लड़कियां स्कूल जाती हैं। वार्ड सात के निवासियों को कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद नपा के सफाईकर्मी वार्ड की सफाई की ओर कोई ध्यान नही दे रहे हैं। इससे वार्डवासियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

जुलाना के वार्ड सात में सरकारी स्कूल के पास और प्राचीन शिव मंदिर के आस पास गंदगी का आलम बना हुआ है। इस पर आवारा पशु मंडराते रहते हैं और गंदगी फैलाते हैं। वार्ड सात निवासी पवन, दिनेश, विनोद, संदीप, हरीष का कहना है कि वार्ड में गंदगी के चलते हुए परेशानी होती है। गंदगी होने के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। इससे वार्ड में बुखार फैलने का भी अंदेशा बना रहता है। बार-बार गुहार लागने के बावजूद नपा का कोई भी सफाईकर्मी वार्ड सात में नही पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें