फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरावली खेड़ा गांव के बुजुर्गों को तीन महीने से नहीं मिल पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
अमरावली खेड़ा गांव के बुजुर्गों को तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही। इससे परेशान बुजुर्ग सोमवार को समाज कल्याण अधिकारी से मिलने पहुंचे। बुजुर्गों की पेंशन में आधार कार्ड रोड़ा बन रहा है। बुजुर्गों ने कहा कि तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही। पेंशन लेने के लिए बैंक जाते है, तो कह देते हैं कि आधार कार्ड जमा कराओ। अब आधार कार्ड जमा करवाने के बाद भी पेंशन नहीं मिल रही। अब बैंक वाले कह देते हैं कि पीछे से कोई दिक्कत है, इसीलिए पेंशन नहीं आ रही। इस संबंध में कई बार आला अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। समाज कल्याण के अधिकारियों ने जल्द ही पेंशन देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रामचंद, कृष्णा, विद्या, रिसाल सिंह, बतेरी, कमला, संतोष, बीरू ने बताया कि तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत समाज कल्याण के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। गांव में कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जो सही से चल भी नहीं पाते। वे भी परेशान हो रहे हैं। जिन बुजुर्गों ने बैंक में आधार कार्ड जमा करा दिए हैं, उन्हें भी अभी तक पेंशन नहीं मिली है। आधार कार्ड जमा कराने के बाद भी पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग बैंक अधिकारी से पूछते हैं, तो उन्हें विभाग में जाकर पता करने के लिए बोल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें