फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 11 करोड़ की लागत से 11 एकड़ में बनने वाले टैंक में स्टोर होगा 11 करोड़ लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। आने वाले दिनों में महाग्राम छात्तर में शहरों की तरह विकास होता नजर आएगा। लोधर रोड पर करीब 11 एकड़ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। 11 करोड़ रुपये की राशि इसके निर्माण पर खर्च होगी। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण किया जाएगा। निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

छात्तर गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या तालाबों में गंदा पानी जाने, गांव में बारिश के पानी को लेकर थी वो इसका निर्माण पूरा होने के बाद होगी। गांव में जो सीवरेज लाइन बिछेगी उससे जो गांव का गंदा, बारिश का पानी होगा वो सबसे पहले लोधर रोड की शुरूआत में बनने वाले मेन पंपिंग स्टेशन पर जाएगा। यहां से गंदा पानी एसटीपी में जाएगा। यहां से वो पानी साफ होकर जो टैंक है उसमें जाएगा। करीब तीन एकड़ में एसटीपी का निर्माण होगा। यहां पर जो गांव से गंदा पानी, बारिश का पानी आएगा। यहां से पानी साफ होकर करीब आठ एकड़ में बनने वाले टैंक में आएगा।
टैंक में करीब 11 करोड़ लीटर पानी स्टोरेज हो सकेगा। जो पानी टैंक में साफ होकर जाएगा उससे किसान अपने खेत में इस्तेमाल कर फसल की सिंचाई कर सकेंगे। एसटीपी का काम पूरा होने के बाद गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने, तालाबों में गंदा पानी भरने की जो समस्या ग्रामीण बताते है उसका स्थाई समाधान हो जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन गुरमीत सिंह ने कहा कि 11 एकड़ में 11 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। महाग्राम छात्तर में बनने वाले एसटीपी को लेकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें