फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिलेंगे 10वीं कक्षा के छात्रों को टैबलेट

Mon, 01 Apr 2024 03:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग ने ई अधिगम योजना के तहत दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर टैबलेट देने का शेड्यूल जारी किया है। सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं में आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध टैबलेट्स दिए जाएंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाला विद्यार्थी यदि कक्षा 10वीं में फेल हो जाता है व वर्तमान विद्यालय की 10वीं कक्षा में ही पढ़ता है तो वह पूर्व में मिले टैबलेट अपने पास रखेगा।
विज्ञापन

11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन विद्यार्थियों को प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा, उन्हें विद्यालय में उपलब्ध स्टॉक में से टैबलेट्स मिलेंगे। प्रोविजनल एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट्स देते समय विद्यालय अवसर पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित विद्यार्थी द्वारा अपना टैबलेट व सिम पुराने स्कूल में वापस कर दिया गया था। टैबलेट गुम या चोरी हो जाने की स्थिति में एफआईआर की काॅपी विद्यालय में जमा करवा दी गई थी। ऐसा विद्यार्थी जिसने कक्षा 11वीं में किसी अन्य विद्यालय में प्रोविजनल एडमिशन लिया है। यदि वह फेल हो जाने के उपरांत वापस अपने पिछले विद्यालय में जाता है तो वह नए विद्यालय से प्राप्त टैबलेट व सिम वापस करेगा। यदि ऐसा विद्यार्थी जिसने प्रोविजनल एडमिशन लिया है, लेकिन रिजल्ट आने के बाद वास्तविक दाखिला नहीं लेता है तो उससे टैबलेट व सिम वापस लिया जाएगा। 11वीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा पास करने के बाद 12वीं कक्षा में अपने टैबलेट्स लेकर आएंगे। यदि कोई विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में फेल होने बाद दोबारा उसी विद्यालय में 12वीं कक्षा में आता है तो उसे विद्यालय में उपलब्ध स्टॉक में से टैबलेट दिया जाना है। विद्यार्थियों को टैबलेट्स देते समय यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यार्थियों को दिए जाने वाले टैबलेट्स में मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट हो। किसी टैबलेट में एमडीएम न होने की स्थिति में अवसर पोर्टल पर विद्यार्थी को जारी करने के बाद अवसर पोर्टल ग्रिवेंस पोर्टल पर शिकायत डालें।
बॉक्स
टैब कम होने पर भेजी जाएगी डिमांड
राजकीय स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को दाखिला के साथ ही टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे। ऐसे में अगर किसी स्थिति में टैबलेट कम रह जाते हैं तो ऐसे में स्कूलों को टैबलेट के लिए डिमांड भेजनी होगी। मांग के बाद ही विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आनंद सहारण जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें