फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हुडा ग्राउंड में आज से शुरू होगा 108 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ

Tue, 17 Feb 2026 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी10-रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के बाद निमंत्रण पत्र दिखाते हुए आयोजक। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के एकलव्य स्टेडियम के सामने हुडा ग्राउंड में बुधवार से 103वां जनकल्याण 108 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू होगा। यह यज्ञ 27 फरवरी को संपन्न होगा और उस दिन पूर्ण आहुति डाली जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सतपाल महाराज, प्रकाश ज्योति समेत अन्य आयोजकों ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार को पहले दिन अग्रसेन भवन से कलश यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह शहर से गुजरते हुए महायज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। इसमें जगदगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 हरिओम जी महाराज पहुंचेंगे।
इसमें यजमान भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्ण प्रताप सिंह शामिल होंगे। इसमें विशेष तौर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री आरती राव, श्रुति चौधरी, कृष्ण लाल पंवार, सावित्री जिंदल समेत विधायक, सांसद और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

19 से 26 फरवरी को सुबह नौ से एक बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ होगा। दोपहर तीन से पांच बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा और शाम पांच से साढ़े सात बजे तक धर्म संसद होगा जिसमें देशभर से संत पधारेंगे। 27 फरवरी को महायज्ञ में पूर्ण आहुति डाली जाएगी। इसी दिन एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में युवा धर्म संसद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें