फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गड्ढों में तब्दील सड़क की मरम्मत शुरू, मिलेगी राहत

Tue, 17 Feb 2026 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी08 : हाइवे सड़क पर चल रहा रिपेयर का कार्य। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
जींद। हाईवे पर पुलिस थाना के पास कई दिनों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क की रिपेयरिंग का कार्य शुरू हो गया है। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। गड्ढों के चलते कई बार लोडिंग वाहन पलट चुके हैं।
विज्ञापन

वाहन चालकों को आवागमन के दौरान हादसा का डर भी रहता है। अब जहां-जहां सड़क में गड्ढे है वहां मरम्मत होने से आवागमन में होने वाली परेशानी दूर होगी। वाहन चालक मंजीत, सुनील, राजा ने कहा कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। नेशनल हाईवे जहां से हर रोज हजारों वाहन आते-जाते है उसकी सुध भी काफी दिनों के बाद ली गई है।
जो सर्विस रोड के पास नाले है वहां से पानी भरकर सड़क पर भर जाता है। सीवर जाम रहने से भी पानी ओवर फ्लो सीवर होने से सड़क पर भर जाता है। पानी भरने से सड़क कम गड्ढे अधिक हो गए थे। कई बार तो लोडिंग वाहन यहां पर पलट चुके है। यहां पर कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

अब मरम्मत का काम चल रहा है। जो पानी सड़क, सर्विस रोड पर भरता है उसका स्थाई समाधान होना चाहिए। एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि किसी तरह की परेशानी वाहन चालकों को नहीं आने दी जाएगी। एनएचएआई अधिकारियों से बातचीत की गई थी ताकि सड़क जो टूट है वो रिपेयर जल्द से जल्द हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें