फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से सजी गाड़ी में जींद पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की 10540 डोज, 4900 लोगों को लगेगी डबल डोज

विज्ञापन
वैक्सीन के रिसीव करते डॉ. मनजीत सिंह वह डॉ. नवनीत सिंह। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की फूलों से सजी गाड़ी में कोविशील्ड वैक्सीन की 10540 डोज वीरवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पहुंची। इस वैक्सीन से 4900 लोगों को डबल डोज लगाई जाएगी। नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, टीकाकरण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने वैक्सीन का वेलकम किया। इसके बाद वैक्सीन को स्टोर में रखवा दिया गया है। वैक्सीन को वॉल्किन कूलर में 2 से 8 डिग्री तापमान में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन स्टोर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए हैं। अब शनिवार से स्वास्थ्य विभाग तीन जगह टीकाकरण अभियान चलाएगा। प्रत्येक स्थान पर 100 लोगों को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम चरण में लगभग सात हजार स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन किया है। पहली डोज लगने के बाद दूसरी डोज 28 दिन केे लिए सुरक्षित रखी जाएगी। हिसार से स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी में चालक रणधीर सिंह, फार्मासिस्ट गीताराम और सुरक्षाकर्मी नवीन वैक्सीन लेकर साढ़े चार बजे नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां पर सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह और टीकाकरण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने वैक्सीन को रिसीव किया। डॉ. नवनीत ने कहा कि उन्होंने कोविशील्ड नामक वैक्सीन मिली है। जिन लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी, उसके बाद दूसरी डोज भी 28 दिन बाद इसी वैक्सीन की लगाई जाएगी। फिलहाल दूसरी वैक्सीन की खेप कब आएगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
एक वॉयल से 10 लोगों को लगेगा टीका
वैक्सीन जिस स्टोर में रखी है, उसका तापमान दो से आठ डिग्री सेल्सियस रखना होगा। इससे कम और अधिक तापमान में वैक्सीन खराब हो जाएगी। इस वैक्सीन को रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पिछले दिनों दस डी-फ्रीजर मिले थे। अब यह वैक्सीन इन फ्रीजर में ही रखी गई है। एक वॉयल में 50 एमएल डोज है, जो दस लोगों को लगाई जाएगी। वॉयल को छोटे-छोटे डिब्बों में रखा गया है।
विज्ञापन

पांच की बजाय तीन बूथ बनाए
पहले जिले में पांच स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलना था, जिन पर 500 लोगों को एक दिन में टीका लगना था लेकिन अब स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से मिले निर्देशों के अनुसार तीन जगह ही टीकाकरण होगा। इनमें नागरिक अस्पताल नरवाना, जींद में पॉलीक्लीनिक सेंटर और अलेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चुना है। प्रत्येक सेंटर पर पहले दिन 100-100 लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पहले ही स्वास्थ्य विभाग के लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।
दूसरी डोज को तुरंत रखा जाएगा सुरक्षित
जिन लोगों को पहली डोज लगाई जाएगी, उनकी बची हुई वैक्सीन को तुरंत सुरक्षित रक्षा जाएगा। इसके 28 दिन बाद ही इसी डोज को दोबारा इन्हीं लोगों को लगाया जाएगा। इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि 28 दिन बाद हर हाल में व्यक्ति को दूसरी डोज लग जाएगी। इसी हिसाब से सर्कल बनाया गया है ताकि कोई चूक नहीं हो।
16 जनवरी से किए जाने वाले टीकाकरण अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नागरिक अस्पताल नरवाना, शहर के पॉलीक्लीनिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पहले दिन जिन 300 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है, उनको मैसेज पहुंच गए हैं। लगभग सात हजार लोगों के पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। इनको टीकाकरण के दिन और स्थान के बारे में संदेश भेज कर बता दिया जाएगा। वैक्सीन को सुरक्षित स्टोर में रखकर सुरक्षा की सभी व्यवस्था करवाई जा चुकी हैं। - डॉ. नवनीत सिंह, टीकाकरण अधिकारी, जींद।

वैक्सीन लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंची वैन। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें