फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी का बहाना बना गाड़ी ले फुर्र हुए हिसार के दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद की पालिका बाजार आए जीरकपुर निवासी व्यक्ति से बीमारी का बहाना बनाकर गाड़ी ले जाने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने हिसार के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहाली के जीरकपुर निवासी कुंजवानिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई दिन पहले जींद के पालिका बाजार में अपने जानकार विक्रम के पास किसी काम से आया था। वह अपने एक दोस्त से गाड़ी मांगकर लाया था। इस दौरान उसके जानकार हिसार निवासी प्रदीप ठाकुर व अनिल बिश्नोई उसके पास आए। उन्होंने कहा कि एक रिश्तेदार बीमार है, उसको रोहतक पीजीआई में लेकर जाना है। इसलिए उसे गाड़ी की जरूरत है। इस पर उसने उन्हें गाड़ी दे दी। बाद में जब उसने गाड़ी वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर ने बताया कि हिसार निवासी प्रदीप ठाकुर व अनिल बिश्नोई के खिलाफ धोखाधड़ी कर गाड़ी ले जाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें