फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 10258 मामले

Sun, 14 Sep 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी13-राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते हुए जला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद/नरवाना/सफीदों। राष्ट्रीय व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय जींद, उपमंडल न्यायालय नरवाना व सफीदों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) मोनिका ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न पीठों के माध्यम से 11954 मामलों में से 10258 मामलों का निपटारा किया गया जिनमें 2,23,66,200 रुपये की सेटलमेंट राशि तय की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. चंद्रहास के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिलास्तर पर गठित चार पीठों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिफा करण सिंह, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट कीर्ति जैन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित सिहाग, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विवेक सिंह ने मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन

वहीं उपमंडल नरवाना में अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संदीप कुमार और उपमंडल सफीदों में अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमनदीप ने मामलों का निपटारा किया। सीजेएम मोनिका ने बताया कि राष्ट्रीय एवं राज्यस्तर पर आयोजित इस लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मामलों में एक करोड़ 35 लाख 95 हजार रुपये की सेटलमेंट कराई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा हिन्दू मैरिज एक्ट से जुड़े मामले, 150 चेक बाउंस केस, 7583 दीवानी मामले, 398 आपराधिक मामले व 159 प्री लिटिगेटिव बैंक लोन मामलों का निपटारा कर एक लाख 36 हजार की सेटलमेंट कराई गई। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को इस वर्ष की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक कार्य दिवस पर विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें