फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स के कर्मचारियों को छह माह से नहीं मिला वेतन, कै से मनाएंगे कर्मचारी होली का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह से नहीं मिला वेतन, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नागरिक अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है जिसकी वजह से धरना दे रहे हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन करने के बाद नायब तहसीदार अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होेंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से वे होली का पर्व भी नहीं मना पाएंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी प्रवीण, सुधीर, ओमबीर, सुंदर, नितिन, बिजेंद्र, राकेश, तरसेम, विनोद, जसमेर, प्रदीप, विरेंद्र, सिकंदर, रोहताश, बलजीत सुखबीर, ओमप्रकाश, सुंदर, विनोद, गुरनाम, मनोज, अजय, नीरज ने कहा कि कर्मचारियों को पिछले छह माह का वेतन नहीं मिला। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जेब खाली होने के कारण होली का त्यौहार नहीं मना सकते। कर्मचारियों ने ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने किसी प्रकार का कोई आश्वासन का नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें