फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर 18 नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर 18 नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी डॉ. आदित्य दहिया एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव को लेकर 18 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी को चुनाव प्रक्रिया में गंभीर रहने के लिए कहा गया है। मंगलवार को डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह नियुक्ति की।
विज्ञापन

उन्होंने एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल को वाहन प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त वाहन का प्रबंधन करने के लिए कहा है। इसके लिए 31 मार्च तक रूट प्लान बनाकर डीसी ऑफिस में भेजने के लिए कहा है। वहीं उचाना विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रद्युमन सिंह को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, नगराधीश दलबीर सिंह को जिला सिक्योरिटी प्लान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कोथ को ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों के प्रबंधन के लिए, उप तकनीकी निदेशक एवं जिला विज्ञान अधिकारी एमजेडआर बदर को कर्मियों के प्रबंधन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार को चुनावी कर्मियों को प्रशिक्षण का जिम्मा सौंपा है। उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर डीईटीसी सतबीर सिंह नजर रखेंगे। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव रामनिवास को बैलेट पेपर, डम्मी बैलेट पेपर तैयार करने, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सूबे सिंह को मीडिया- कम्युनिकेशन के लिए, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक को कंप्यूटराइजेशन के लिए, कृषि उप निदेशक सुरेंद्र सिंह को हेल्पलाइन तथा शिकायत निवारण केंद्र के लिए, एडीआईओ संजीव कुमार को एसएमएस मॉनीटरिंग तथा कम्यूनिकेशन प्लान के लिए, जूनियर प्रोग्रामर राकेश बतरा को आईसीटी एप्लीकेशन, सहायक लेबर कमिश्नर आईएएस हुड्डा को वोटर हेल्पलाइन तथा एडीआईओ संजीव कुमार को साइबर सिक्योरिटी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें