हिसार कमिश्नर की जांच में गिरदावरी का रिकार्ड मिला ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। गत वर्ष सितंबर में हुई बारिश से हुए जलभराव की वजह से किसानों की धान और कपास की फसल खराब हो गई थी। किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार द्वारा गिरदावरी भी करवाई गई थी। कई जगह पर गिरदावरी में गड़बड़ी की भी सूचना मिली थी। गिरदावरी के तहत ही शनिवार को हिसार के कमिश्नर पंकज यादव ने जुलाना क्षेत्र में जलभराव वाले खेतों का जायजा लिया और पटवारियों द्वारा की गई गिरदावरी की भी जांच की। जांच में गिरदावरी ठीक पाई गई। किसी भी किसान गिरदावरी को लेकर कोई सवाल नहीं किया।
कमिश्नर ने करसोला, ढ़िगाना और शामलों कलां के खेतों में पहुंचे और वहां के किसानों से बात की। किसानों के खेतों की पटवारियों द्वारा की गई गिरदावरी की रिपोर्ट भी जांची। पटवारियों द्वारा की गई गिरदावरी में सभी रिकॉर्ड ठीक पाया गया। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त अमित खत्री, एसडीएम विरेंद्र सहरावत, जिला राजस्व अधिकारी रामफल कटारिया, जुलाना के तहसीलदार शिवकुमार सैनी, कानूनगोह अनूप व धर्मबीर व करसोला गांव के सरपंच राजपाल लाठर मौजूद रहे।