फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ ने लेट लतीफ बिजली कर्मचारियों की लगाई गैरहाजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देरी से आए कर्मचारियों की एसडीओ ने लगाई गैरहाजिरी तो खिलाफ उतरे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। ड्यूटी पर समय से नहीं आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए शनिवार को बिजली निगम के शहरी एसडीओ भजन सिंह ने उन कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की जो समय पर दफ्तर नहीं आए। इसे लेकर बिजली कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि एसडीओ का रवैया नकारात्मक और कर्मचारी विरोधी है। इस पर एसडीओ ने पुलिस को कर्मचारियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। एसडीओ भजन सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा बिल माफी स्कीम के तहत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है, लेकिन कुछ कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
वहीं कार्यालय में बिजली निगम ज्वाइंट एक्शन कमेटी की मीटिंग हुई। कर्मचारी कृष्ण खटकड़ प्रधान, रणधीर ग्रोवर सचिव, रामफल नैन, पवन पहलवान, महावीर माथूर, शमशेर पूनिया जेई, सोमदत्त सीए, सुनील श्योकंद, रुपेंद्र मोर, सूबे सिंह, राजबीर फौजी, राजेश बूरा, विक्रम संधु, रामअवध, संदीप मोर, अंकुश, रामफल बीडी, हरपाल, अंग्रेज सिंह, सुशील जांगडा ने कहा कि ऑप्रेशन सबडिवीजन का हर एक कर्मचारी बहुत ही मेहनत से बिजली निगम द्वारा जारी की गई बिल माफी स्कीम में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहा है। एक बड़ी राशि अदायगी में हिस्सेदार रहा है। इससे निगम को काफी लाभ पहुंचा है। इतना करने के बावजूद भी एसडीओ कर्मचारियों की झूठी गैरहाजिरी दिखाकर उनको मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मिलकर इस समस्या का समाधान करना चाहा ताकि निगम के कार्य में कोई रुकावट पैदा नहीं हो, लेकिन फिर भी एसडीओ का रवैया बहुत ही नकारात्मक और कर्मचारी विरोधी रहा है। इस रवैये से कर्मचारियों को ऐसा लगता है कि एसडीओ सिस्टम को सही ढंग से चलाना नहीं चाहते। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने एसडीओ को दो दिन का अलटीमेटम देते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन शुरू कर देंगे। बॉक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी 11 बजे ड्यूटी पर आए तो लगा दी गैरहाजिरी
पिछले दो दिन से कर्मचारी लेट आ रहे हैं। इस पर सभी कर्मचारियों को जल्द आने की हिदायत दी गई, लेकिन शनिवार को भी कर्मचारी 11 बजे ड्यूटी पर आए। जिस पर उनकी गैरहाजिरी लगा दी गई। इसके कारण कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कार्य में बाधा डाली तो पुलिस को शिकायत दी गई है। कर्मचारियों की लेट लतीफी के कारण उपभोक्ता को परेशानी हो रही है। धुंध होने पर बिजली बाधित होने के कारण समस्या आती है जिसे ठीक करने के लिए भी कर्मचारियों की जरूरत होती है, लेकिन कर्मचारी लेट आ रहे हैं। जिसकी वजह से उपभोक्ता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
भजन सिंह, एसडीओ शहर नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें