फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज आएंगे सीएम, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शनिवार को होने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे के मद्देनजर डीसी अमित खत्री व एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पांडु पिंडारा गांव स्थित तीर्थस्थल पर विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
डीसी ने बताया कि इस दौरान जुलाना का नवनिर्मित विश्राम गृह, हथवाला गांव में नहरी जलघर आधारित जलापूर्ति परियोजना, सुदकैन खुर्द, मखंड, सुंदरपुरा गांव में नहर आधारित जलघरों का सीएम उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय के स्थान पर बनने वाले नगर परिषद के कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेड़ा खेमावती, अटल पार्क, अर्जुन स्टेडियम में खेल सुविधा केंद्र, रूपगढ़ गांव में नहर आधारित जलापूर्ति योजना, झमोला, खेड़ाबख्ता, खेमाखेड़ी गांवों के लिए जलघर आधारित आपूर्ति परियोजना, जींद में डिस्टीब्यूटरी नंबर छह ए के पुनर्निर्माण, जुलाना के सिंचाई भवन, लदाना माइनर, सहकारी चीनी मिल जींद की पिराई क्षमता वृद्धि की परियोजना शामिल हैं। इन पर 78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी अटल पार्क की घोषणा
सफीदों रोड पर बनने वाले अटल पार्क की घोषणा चार साल पहले मुख्यमंत्री ने जींद दौरे के दौरान की थी। इस परियोजना पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। एक बार फिर जिला प्रशासन इस परियोजना का शिलान्यास करवा रहा है।
विज्ञापन

सिरे नहीं चढ़ पा रही हैं पुरानी योजनाएं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार बनने के बाद 26 दिसंबर 2014 को जींद में पहला दौरा किया था। इस दौरान मेडिकल कॉलेज, सरकारी पॉलीटेक्निक, ऑटो मार्केट सहित कई परियोजनाओं की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इनमें से मेडिकल कॉलेज की जमीन पर सिर्फ चहारदीवारी बनने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें