फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में लगे जॉब फेयर मेले में एक ही दिन में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को लगे जॉब फेयर मेले में एक ही दिन में 800 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिला। सुबह से ही आईटीआई पास युवकों की भीड़ रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लग गई थी। जॉब फेयर मेले में प्रदेशभर की 19 कंपनियों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल को आना था लेकिन व्यस्तता के चलते वह नहीं आ सके।
आईटीआई में युवाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए 13 काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटरों पर विभिन्न कंपनियों के अधिकारी एवं आईटीआई के अनुदेशक युवकों का रजिस्ट्रेशन कर रहे थे। शाम चार बजे तक 2212 युवकों ने जॉब के लिए अपने रजिस्ट्रेशन करवाए। इनमें से 800 युवकों को विभिन्न कंपनियों से आए अधिकारियों ने सिलेक्ट किया। अब इन युवाओं को एक बार फिर कंपनी में अपना इंटरव्यू देना होगा। जॉब फेयर मेले में 800 लड़कियों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 300 लड़कियों का विभिन्न कंपनियों में सिलेक्शन हुआ है। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के उप निदेशक संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार ने दिसंबर 2018 तक दो लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश की 156 सरकारी तथा 236 निजी आईटीआई में हर वर्ष 70 हजार बच्चे दाखिला लेते हैं। इन संस्थानों में 259 प्रकार के कोर्स करवाए जाते हैं। अब तक औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 447 रोजगार मेले आयोजित कर 23 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा चुका है। इस दौरान डीसी अमित खत्री, मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी शुभी केसरवानी, आईटीआई प्रधानाचार्य अनिल गोयल, जिला रोजगार अधिकारी अंजू नरवाल, बीजेपी के जिला प्रधान अमरपाल राणा और सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी ओमप्रकाश पहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोजगार की बजाय स्वरोजगार को प्राथमिकता दें युवा : मीणा
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि युवा रोजगार प्राप्त करने की बजाय स्वरोजगार स्थापित करने के कार्य को प्राथमिकता दें। स्वरोजगार स्थापित होने से खुद को तो रोजगार मिलेगा ही साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार देने में सक्षम बनेंगे। पिछले कुछ वर्षों के दौरान युवाओं को सक्षम बनाने की ओर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया गया है। जींद की आईटीआई में प्रशासन द्वारा लोन हैल्प डेस्क भी शुरू किया जा चुका है। इस हैल्प डेस्क के माध्यम से युवा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों से लोन भी प्राप्त कर सकते हैं।

12 से 15 हजार का मिला ऑफर
जॉब फेयर मेले में सिलेक्ट हुए जींद निवासी अमित, राजेश, नगूरां निवासी सोनू, ईक्कस निवासी राजेश ने बताया कि उन्हें 12 से 15 हजार रुपये सैलरी का कंपनी की तरफ से ऑफर मिला है। प्रशासन द्वारा आईटीआई में इस तरह का आयोजन करना बहुत ही सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से आईटीआई पास युवकों को कंपनियों में धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनको जींद में कंपनियों के ऑफर मिल जाएंगे।
विज्ञापन


इन कंपनियों ने चुने युवा
जॉब फेयर मेले में कुल 19 कंपनियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें मारुति सुजुकी गुरुग्राम, एचएनजी प्राइवेट लिमिटेड बहादुरगढ़, बीसीएच इलेक्ट्रिक कंपनी फरीदाबाद, आरके इंडस्ट्रीज फरीदाबाद, सोमने प्राइवेट लिमिटेड बहादुरगढ़, एलपीएस लिमिटेड रोहतक, इकोकेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, गिंडरे इंडिया कम्पोनेंट गुरुग्राम, टोयोटा मानेसर, जेबीएम ग्रुप गुरुग्राम, माइक्रो ट्रनर ग्रुुप रोहतक, एकांश मोटर कैथल, यूनिवर्सल स्क्रू रोहतक, आरके रुब्रीटेट फरीदाबाद, ब्रिलिएंट इंजीनियर्स जींद, सोहना एग्रो सोल्यूशन जींद, सेंट गोबिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जींद, हरियाणा लेदर केमिकल जींद और एशियन पेंट्स रोहतक शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें