फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवशेषों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से डेढ़ एकड़ धान की फसल जली
विज्ञापन

जींद। गांव असरफगढ़ में बाजरे के अवशेषों में लगाई गई आग से पास के खेत में खड़ी धान की फसल में आग लग गई। इसमें डेढ़ एकड़ धान की फसल जलकर राख हो गई। खेतों में आग लगाने की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने धान के खेत के मालिक की शिकायत पर दो किसानों के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव असरफगढ़ निवासी पूर्व सरपंच दलीप सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत के पड़ोसी कावलसिंह व मोरसिंह ने अपने खेतों में बाजरे की फसल लगाई हुई थी। दोनों ने बाजरा निकालकर उसके अवशेषों में आग लग दी। अवशेषों में लगी आग उसके खेतों में जा लगी। इसके कारण उसके खेत में खड़ी धान की डेढ़ एकड़ जल गई। बाद में आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किसान कावल सिंह व मोरसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें