फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पानी के कनेक्शन काटने पहुंची टीम बैंरग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। पानी के अवैध कनेक्शन काटने के लिए चंडीगढ़ से जन स्वास्थ्य विभाग की टीम गतौली गांव में पहुंची। गांव में टीम ने अवैध कनेक्शन काटना शुरू किया तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। विरोध के कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा। जुलाना के गतौली गांव में पानी की किल्लत काफी लंबे समय से चली आ रही है। गांव में पानी की सप्लाई के लिए गलियों में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। ग्रामीणों ने मेन लाइन में ही पानी के अवैध कनेक्शन किए हैं। इससे पूरे गांव में पानी नहीं पहुंच पाता है। अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के राज्य सलाहकार प्रतिभा चौधरी, जिला सलाहकार रणबीर, खंड समंवयक दिनेश कुमार और सुरेंद्र की टीम गतौली गांव में पहुंची। महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर इसका टीम का विरोध किया। ग्रामीण जगबीर, कमला, सुनीता, बिमला, रोहित, संदीप ने कहा कि पहले विभाग घर-घर पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए गली-गली में पाइप लाइन बिछाएं। इसके बाद ही मेन लाइन से पानी के कनेक्शन काटें। पानी की किल्लत के कारण उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने के बाद टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


गांव में पानी की किल्लत है। ग्रामीणों ने मेन लाइन में अवैध कनेक्शन कर रखे हैं। इसके कारण पूरे गांव में पानी नहीं पहुंच पाता है। इन्हीं अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए चंडीगढ़ से टीम गांव में पहुंची थी। ग्रामीणों ने कनेक्शन काटने नहीं दिए। गांव में पहले घर-घर पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके बाद ही मेन लाइन से कनेक्शन काटे जाएंगे। -विकास राठी, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, जुलाना।
विज्ञापन

अवैध पानी के कनेक्शन काटने पहुंची टीम बैंरग लौटी
गतौली में महिलाओं ने किया विरोध, चंडीगढ़ से आई थी टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें