फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरु रविदास जयंती समारोह के लिए जींद से जाएंगी 100 बसें

विज्ञापन
30जेएनडी30-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जो 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जाएंगी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र के उमरी में 31 जनवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई जाएगी। जींद डिपो से 100 बसे समारोह में जाएंगी। हालांकि डिपो से 150 रोडवेज बसों की मांग की गई थी लेकिन डिपो में बसों की कमी के कारण 50 बसें रेवाड़ी से जींद आएंगी। इन बसों को भी समारोह में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि रोडवेज बसों के समारोह में जाने के कारण लंबे रूटों पर बसों की संख्या घट जाएगी। ऐसे में यात्रियों को बसों को लेकर लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
प्रदेश सरकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती राज्य स्तर पर कुरुक्षेत्र के उमरी में मना रही है। रोडवेज बसों के माध्यम से समारोह में प्रदेश के लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई जाएगी। इसमें जींद डिपो से कुल 150 बस जाएंगी जिनमें से 100 बस जींद डिपो और 50 बस रेवाड़ी डिपो से पहुंचेगी। -सुनील पूनिया, डीआई, बस स्टैंड जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें