30जेएनडी19: समाजशास्त्र विभाग के शैक्षणिक ऑडिट में मौजूद विशेषज्ञ और विद्यार्थी। स्रोत विवि
- फोटो : 1
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को समाजशास्त्र विभाग में शैक्षणिक ऑडिट का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विषय प्रो. चंद्रभान और प्रो. सुनील कुमार ने विभाग के पाठ्यक्रम ढांचे, शिक्षण-अधिगम पद्धतियों, मूल्यांकन प्रणाली, शोध एवं प्रकाशन कार्यों, अकादमिक उपलब्धियों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण उपरांत विशेषज्ञों ने समाजशास्त्र विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासित कार्यप्रणाली एवं निरंतर प्रगति की सराहना की और गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रो. सुनील फौगाट ने कहा कि शैक्षणिक ऑडिट आत्म-मूल्यांकन का एक सशक्त माध्यम है जिससे गुणवत्ता आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलता है और विभाग अपनी शैक्षणिक दिशा को और अधिक सुदृढ़ बना सकता है।
वहीं विभाग की इंचार्ज डॉ. अंजू राठी ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझाव भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं एवं नवाचारों को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस दौरान डॉ. दीपिका, डॉ. किरण और डॉ. निधि मौजूद रहीं।