फोटो संख्या:75- सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी खाद लेकर जाते किसान--संवाद
महेंद्रगढ़। सरकारी खाद केंद्र पर सोमवार को किसानों को डीएपी खाद व गेहूं के बीज वितरित किया गया। सोमवार को 45 किसानों को 100 डीएपी के बैग वितरित किए गए और 20 किसानों को 60 गेहूं के बीज के बैग वितरित किए हैं।
रविवार देर शाम को सरकारी खाद केंद्र पर 500 डीएपी के खाद पहुंचा था। शनिवार को 100 डीएपी के बैग वितरित किया गया है। 400 डीएपी खाद सरकारी खाद केंद्र पर शेष बचा हुआ है।
किसान धर्मपाल, सुरजभान, अमित, अनिल, सूबे सिंह ने बताया कि इस समय किसानों को यूरिया खाद की आवश्कता होती है लेकिन सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया की बजाए डीएपी खाद मिल रहा है।
नवंबर व दिसंबर में सरसों में पहली सिंचाई के दौरान यूरिया खाद की आवश्कता होती है। किसानों को आवश्कतानुसार यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने यूरिया खाद की मांग की गई है।
वर्जन
सरकारी खाद केंद्र पर रविवार देर शाम को 500 डीएपी के बैग पहुंचा है। सोमवार को किसानों को 100 बैग डीएपी के वितरित कर दिया गया है। 400 बैग सरकारी खाद केंद्र पर शेष है। एक या दो दिन में यूरिया खाद पहुंचने की संभावना है। किसानों को खाद को लेकर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -जगराम, प्रबंधक, हैफड, महेंद्रगढ़