फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू पॉजिटिव 10 वर्षीय बच्चे की मौत, जांच के लिए रैपिड रिस्पांस टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू के मामले बढ़कर 25 हो गए हैं। वहीं, गांव मांडी खुर्द निवासी 10 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बच्चे की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी और 30 अक्तूबर को पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
हालांकि, उसका केस दो नवंबर को आईएचआईपी पोर्टल पर दर्ज हुआ। अब स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि बच्चे की मौत डेंगू के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य बीमारी थी।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम गठित की है। तीन नवंबर को उप सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से टीम को बच्चे के उपचार से जुड़े रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। टीम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रघुवीर पूनिया, फिजिशियन डॉ. विनिता, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अजय, एपिडेमियोलॉजिस्ट राजकुमार और एमपीएचएस सुनील कुमार को शामिल किया गया है। टीम जांच पूरी करने के बाद अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में लीवर डिजीज से मौत
डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि कमेटी की प्राथमिक जांच में बच्चे की मौत का कारण लीवर डिजीज सामने आया है। विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत में डेंगू संक्रमण की क्या भूमिका रही। जिले में अब तक डेंगू के 25 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें