फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: करंट लगने से युवक की मौत; गांव में केबल ऑपरेटर का काम करता था कुलदीप, हाथ हाई वोल्टेज तार पर लगा

Thu, 11 Jan 2024 04:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर के गांव दूल्हेड़ा में केबल का काम कर रहे एक युवक का हाथ इत्तेफाक से हाई वोल्टेज बिजली की तार से जा टकराया। इसके कारण बिजली करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के दूल्हेड़ा गांव में केबल का काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार 24 वर्षीय कुलदीप गांव दुजाना का रहने वाला था और दूल्हेदा में दुकान रही। उसके पिता चंद्रपाल व माता की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। इकलौता बेटा कुलदीप केबल ऑपरेटर का काम करता था। कुलदीप की शादी हो चुकी थी। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था l वह दो छोटी बेटियों का पिता था।

जांच अधिकारी एचसी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दूल्हेड़ा गांव में केबल का काम कर रहे एक युवक का हाथ इत्तेफाक से हाई वोल्टेज बिजली की तार से जा टकराया। इसके कारण बिजली करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के ताऊ रघुवीर के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें