फोटो 51: योग शिक्षिक रेनू और पर्यावरण संरक्षक शमशेर को सम्मानित करते एसोसिएशन पदाधिकारी।
बहादुुरगढ़। वैटरन एयर वारियर्स एसोसिएशन और जन रक्षा मंच सोशल संस्था की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम हम आपके जन सेवा स्थल पर संयुक्त रूप से योग शिक्षिका रेनू भल्ला और शमशेर सिंह को सम्मानित किया गया।
शमशेर सिंह को पार्क में साफ सफाई और पौधों की देखभाल के लिए जबकि रेनू भल्ला को पार्क में लोगों को निशुल्क योग क्रियाएं करवाने के लिए सम्मानित किया गया है। एसोसिएशन के प्रधान विजय कालीरामना ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए लोगों को सम्मानित करने का कार्य कई वर्षों से किया जा रहा है ताकि भविष्य में लोगों को समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा देने के साथ साथ उत्साहित किया जा सके। सम्मान समारोह में लोगों को पौधारोपण के साथ साथ ट्री गार्ड लगाने की जिम्मेदारी के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। रेनू भल्ला पिछले कई सालों से निशुल्क योग क्लास करा रही है। यह सम्मान पिछले काफी दिनों से जन सेवा को देखते हुए किया है ताकि दूसरों को भी प्रेरणा मिल सके। संस्था ने बहादुरगढ़ शहर में अभी तक लगभग 250 पौधे लगाए थे जिसमें 180 पौधे छाया और फल दे रहे हैं। सम्मान समारोह में संस्थाओं के पदाधिकारियों व योग क्लास में शामिल होने वाले योगा प्रेमियों सहित बहादुरगढ़ शहर बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रही। फोटो 51: योग शिक्षिक रेनू और पर्यावरण संरक्षक शमशेर को सम्मानित करते एसोसिएशन पदाधिकारी।