फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उचाना में किसान पर लाठी चार्ज की निंदा की

विज्ञापन
फोटो 54: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने डीएपी खाद कमी पर विरोध जाहिर करते हुए।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने उचाना मंडी में डीएपी खाद लेने आए किसान पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने की निंदा की है। संगठन के अध्यक्ष अनूपसिंह मातनहेल और सचिव जयकरण मांडौठी ने हरियाणा सरकार से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरसों के बिजाई में देरी हो रही है और गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है। ऐसे समय पर डीएपी खाद की मांग रहती है। परंतु सरकार ने समय पर डीएपी की आपूर्ति नहीं की। खाद के लिए मारामारी हो रही है और सरकार की ओर से खाद मुहैया नहीं कराना चिंता का विषय है। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की मांग है कि सरकार खुद खाद बीज की सप्लाई की जिम्मेवारी ले और किसानों को डीएपी उपलब्ध करवाए। किसानों को खाद नहीं दिलवाना किसान विरोधी रवैया है। संयुक्त किसान मोर्चा 28 अक्टूबर को जींद में बैठक का आयोजन करेगा जिसमें किसानों की मांगों को पुरजोर तरीेके से उठाया जाएगा। खाद संकट को लेकर उचाना जैसे हालात हर जिले में हैं। दुकानों के सामने सवेरे तीन चार बजे ही लाइनें लग जाती है। उचाना अनाज मंडी में खाद लेने आए एक किसान को किसी पुलिस ने बेरहमी से डंडा मारा है। संगठन की ओर से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें