फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से तीन दिन आंधी का येलो अलर्ट, बूंदाबांदी की भी संभावना

विज्ञापन
-फोटो 53 : गर्मी बढ़ने के बाद सोमवार को दोपहर के समय खाली रहा रेलवे रोड। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी लगातार बढ़ रही है, लेकिन मौसम विभाग ने यह हफ्ता तेज आधिंयों में बीतने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन के लिए आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की संभावना भी जताई गई है। इसके बाद तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। आंधी के दौरान हवा 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रहने का अनुमान है। सोमवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 17 से 45 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन


कई दिनों से लोग गर्मी झेल रहे हैं, लेकिन मंगलवार से बारिश होने के कारण राहत मिल सकती है। हालांकि यह बारिश गर्मी दूर करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। सोमवार को दिनभर तेज धूप रही। शाम के समय हवा तेज चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 और न्यूनमत 24 से 26 डिग्री तक रहेगा। 30 अप्रैल और एक मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 2 और 3 मई को बादल छाए रहेंगे। गर्मी के कारण बाजारों में कूलर, एसी और फ्रिज की बिक्री बढ़ रही है। हालांकि दोपहर के समय सड़के खाली रहती हैं।
विज्ञापन




-फोटो 53 : गर्मी बढ़ने के बाद सोमवार को दोपहर के समय खाली रहा रेलवे रोड। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें