फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2024: 16 जनवरी से बजेगी शहनाइयां; शादी के 71 शुभ मुहूर्त, फरवरी में सबसे ज्यादा 17 मुहूर्त

Thu, 04 Jan 2024 11:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

वर्ष 2024 में शादियों के कुल 71 शुभ मुहूर्त हैं। जबकि बीते साल 2023 में शादियों के कुल शुभ मुहूर्त 64 थे। इससे पहले वर्ष 2022 में कुल शुभ मुहूर्त 69 थे। नए साल में शादियों के सात शुभ मुहूर्त ज्यादा हैं। पंडित प्रवीण शास्त्री के अनुसार, वर्ष 2024 में जो सात शुभ मुहूर्त बढ़े हैं, वह फरवरी के ही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर बसाने का सपना देख रहे अविवाहित युवक और युवतियों के लिए साल 2024 बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल शादी के रिकॉर्ड 71 मुहूर्त हैं, जो पिछले तीन सालों में सबसे अधिक हैं। इससे अविवाहित अपनी सहूलियत के हिसाब से शादी के बंधन में बंध सकेंगे। हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल 2024 में 16 जनवरी से शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी। इस साल कुल 71 शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी के महीने में सबसे अधिक 17 दिन शादियों के मुहूर्त हैं। जनवरी में भी शुभ मुहूर्त 11 हैं, लेकिन शादियों की संख्या कम है। नवंबर माह में सिर्फ 6 शुभ मुहूर्त हैं।

विज्ञापन


फरवरी में 17 दिन बैंड-बाजों और शहनाइयों की धूम रहेगी। फरवरी में गुलाबी मौसम होने के कारण 2024 में सर्वाधिक शादियां होंगी। कारोबारियों का अनुमान है कि फरवरी में रोजाना औसतन तीन हजार युगलों के हाथ पीले होंगे। यानी अकेले फरवरी में 500 से अधिक शादियां होंगी। बैंड-बाजा, टेंट, डकोरेशन, कैटरिंग, कपड़ा और ज्वैलरी कारोबार के लिए यह साल काफी अच्छा होगा।

पिछले साल के मुकाबले 7 मुहूर्त अधिक
वर्ष 2024 में शादियों के कुल 71 शुभ मुहूर्त हैं। जबकि बीते साल 2023 में शादियों के कुल शुभ मुहूर्त 64 थे। इससे पहले वर्ष 2022 में कुल शुभ मुहूर्त 69 थे। नए साल में शादियों के सात शुभ मुहूर्त ज्यादा हैं। पंडित प्रवीण शास्त्री के अनुसार, वर्ष 2024 में जो सात शुभ मुहूर्त बढ़े हैं, वह फरवरी के ही हैं। इस साल पिछले कई साल के मुकाबले फरवरी में ज्यादा शादियां होंगी।
विज्ञापन


मई व जून में एक भी मुहूर्त नहीं
काठ मंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पंडित शियाराम ने बताया कि लंबे अरसे के बाद साल 2024 में मई व जून में एक भी शादी का मुहूर्त नहीं है। इसकी वजह बृहस्पति एवं शुक्र का अस्त होना है। उन्होंने बताया कि बृहस्पति व शुक्र गृह के अस्त होने के कारण कोई शुभ मुहूर्त नहीं बना। मगर, जुलाई में कुल 9 शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई का पहला शुभ मुहूर्त 9 तारीख को है।

बिक रहे शादी के कपड़े
बहादुरगढ़ में रेलवे रोड के कपड़ा व्यवसायी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि जनवरी में 11 व फरवरी में 17 मुहूर्त होने के कारण शादी वाले परिवार कपड़ों की खरीद-फरोख्त करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि जो परिवार महंगी साड़ी, लहंगा आदि खरीदकर फिनिशिंग के लिए दे रहे हैं, वह पहले शुभ मूहूर्त में ही कपड़ों की खरीदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन


शादियों के लिए शुभ तारीखें
जनवरी : 16, 17, 18, 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30 व 31
फरवरी : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 27 व 29
मार्च : 1, 3, 4, 5, 6, 7, 11 व 12
अप्रैल : 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 व 26
जुलाई : 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 व 17
नवंबर : 17, 18, 21, 22, 23, 24 व 25
दिसंबर : 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 व 15

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें