फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मैच में यशवर्धन दलाल ने बनाए नाबाद 68 रन

Wed, 05 Nov 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp08- झज्जर। यशवर्धन दलाल
विज्ञापन
झज्जर। रणजी ट्रॉफी के मैच में झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल मैच की दोनों पारियों में नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने नाबाद 68 रन बनाए। वहीं गांव टांडाहेडी निवासी लक्ष्य दलाल मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

मुकाबला अहमदाबाद में हरियाणा और गुजरात के बीच खेला गया। हरियाणा की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर अपनी पहली पारी में 163 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में 239 रन बनाए।
इसके बाद गुजरात मैच के आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी में 137 रनों पर ऑल आउट हो गई। हरियाणा को मैच जीतने के लिए 62 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद हरियाणा की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो शुरुआत बेहद खराब रही। 30 रनों पर हरियाणा की आधी टीम आउट हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद हरियाणा की टीम ने छह विकेट पर 62 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसमें यशवर्धन दलाल नाबाद 13 और पार्थ वत्स ने नाबाद 141 रन बनाते हुए मैच जिताया। हरियाणा की टीम ने अब तक अपने तीनों मैच में जीत दर्ज की है। हरियाणा की टीम का अगला मैच आठ से 11 नवंबर तक उत्तराखंड की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें