-फोटो 58 : कार्यक्रम में मौजूद आईटीआई के विद्यार्थी। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित आईटीआई में सकारात्मक चिंतन से सफलता प्राप्ति विषय पर एक सेमिनार में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के आध्यात्मिक और व्यावहारिक सूत्र बताए। मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमार संदीप उपस्थित रहे। आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-2 सेवाकेंद्र के तत्वावधान में हुआ।
ब्रह्माकुमार संदीप ने कहा कि विचार ही हमारे भाग्य के निर्माता हैं। हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही हमारा जीवन बनता जाता है। उन्होंने समझाया कि यदि हम अपने विचारों को सकारात्मक दिशा में परिवर्तित करें तो असंभव लगने वाले कार्य भी संभव हो जाते हैं।
आईटीआई प्राचार्य गीता आर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आध्यात्मिक और सकारात्मक कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उमा शर्मा, विजेंद्र दलाल, देवेंद्र नरवाल, मोनिका, आशा, पिंकी, सुमन, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।