फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यशवर्धन ने 60 व सामंत ने 49 रन बनाएं, हरियाणा ने जीत दर्ज की

Sat, 28 Dec 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp13- यशवर्धन दलाल
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा और दिल्ली के बीच खेले गए पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी के मैच में हरियाणा ने चार विकेट से जीत दर्ज की है। हरियाणा की टीम ने 6 विकेट पर 313 रन बनाकर जीत हासिल की। हरियाणा की तरफ से झज्जर के यशवर्धन दलाल ने 60 और सामंत जाखड़ ने 49 रन बनाए।
विज्ञापन

झारखंड के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स रांची में हरियाणा और दिल्ली के बीच पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी का मैच खेला गया। इस दौरान हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 312 रन बनाए। वहीं हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी में भुवन रोहिल्ला ने तीन विकेट और पीयूष दहिया ने दो विकेट हासिल किए।
झज्जर के यशवर्धन दलाल ने इस दौरान तीन ओवर की गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने 6 विकेट पर 313 रन बनाकर जीत दर्ज की। हरियाणा की ओर से अर्श रंगा ने 120 रन बनाएं। वहीं झज्जर के दो खिलाड़ी यशवर्धन दलाल ने 32 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन व सामंत जाखड़ ने 42 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाएं। हरियाणा ने इस दौरान दिल्ली को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज की। हरियाणा की टीम ग्रुप-बी में लीग चरण के सभी सातों मैच जीतकर पहले स्थान पर मौजूद है। अब हरियाणा अपना अगला मैच क्वार्टर फाइनल में खेलेगी।

27jjrp13- यशवर्धन दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें