फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यशवर्धन राठी ने बनाए 65 रन व दो कैच पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। विजय मर्चेंट ट्रॉफी के क्रिकेट मैच में बहादुरगढ़ निवासी यशवर्धन राठी ने पहली पारी में 46 रन और दूसरी पारी में नाबाद 19 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने दोनों पारियों में एक-एक कैच भी पकड़ा। हरियाणा की टीम ने हैदराबाद पर 9 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुकाबला आंध्र प्रदेश के डीवीआर ग्राउंड मुलापाडु में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम अपनी पहली पारी में 97 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में 388 रन बनाए।
वहीं बाद में हैदराबाद की टीम मैच के आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी में 341 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद हरियाणा की टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। हरियाणा की टीम का अगला मैच 23 से 25 दिसंबर तक सौराष्ट्र की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें