फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्ल्ड मिल्ट्री कांस्य पदक विजेता दिनेश गोलिया सम्मानित

Thu, 03 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp14- पहलवान को सम्मानित करते हुए व्यामशाला के पदाधिकारी। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
साल्हावास। वर्ल्ड मिल्ट्री कुश्ती प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक विजेता गोयला कलां निवासी एवंं कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा के पहलवान दिनेश धनखड़ उर्फ दिनेश गोलिया के सम्मान में व्यायामशाला में समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने नोटों व फूलों की माला पहनाकर दिनेश को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अखाड़ा संचालक कैप्टन जोरा सिंह ने बताया कि दिनेश गोलिया ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 125 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता जर्मनी में आयोजित हुई थी। दिनेश गोलिया पुत्र नरेंद्र गांव गोयला आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। पहलवान देहाती दंगलों में धूम मचा रहा है। दिनेश गोलिया कश्मीर बटालियन में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। वह दो बार झज्जर केसरी और दो बार हरियाणा केसरी रह चुके हैं। इसके अलावा वे पांच बार हिंद केसरी का टाइटल जीतने वाले विजेता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें