फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव मुबारिकपुर निवासी एक महिला की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के पति ने थाना माछरौली में उसकी गुमशुदगी के संबंध में 8 अगस्त को मामला दर्ज करवाया था। गुमशुदा उपरोक्त महिला का शव गुडयानी नहर से 10 अगस्त को बरामद हुआ था। नहर से मिले शव की पहचान गांव मुबारकपुर निवासी गुमशुदा महिला के तौर पर हुई थी। पुलिस ने मृतक महिला के पति राज सिंह निवासी मुबारकपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना माछरौली में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रबंधक माछरौली निरीक्षक रामजस ने बताया कि आरोपी को थाना की एक पुलिस टीम गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को महिला घर से किसी कार्य के लिए गई थी। जो वापस घर नहीं आई। आरोपी की पूछताछ में पहचान सोनू निवासी गांव मुबारिकपुर के तौर पर की गई। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात के संबंध में खुलासा किया है। आरोपी महिला को साइकिल पर बैठा कर ले गया था। रास्ते में आरोपी ने महिला को नहर में धक्का दे दिया था। जिससे महिला की पानी में डूबने मौत हो गई। मृतक महिला गिरफ्त में आए आरोपी की रिश्ते में चाची लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें