24jjrp03- शहर में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
झज्जर। सिद्ध समाधि श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से रविवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद आचार्य उपेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। कलश यात्रा श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में महंत परमानंद गिरि महाराज के सानिध्य में निकाली गई।
कलश यात्रा बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से शुरू होकर चोपटा बाजार, मेन बाजार से होती हुई सीताराम गेट से वापस श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर पहुंची। इस दौरान भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे। शाम को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रवीण सिंघल, दिनेश सिंघल, संजय सिंघल, सुब्बे हरित, पंकज शर्मा, शिवकुमार शर्मा, मृत्युंजय गिरी महाराज, पंडित नरेंद्र, अजय गिरी, संतोष गिरी, महंत उद्धव दास महाराज, सुरेशानंद कोतवाल उपस्थित रहे। संवाद