फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीआर नहर में कंबल में लिपटा मिला महिला का शव

Thu, 26 Feb 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-89: बहादुरगढ़ के रोहद के पास नहर में इस तरह कंबल में लिपटा मिला महिला का शव। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रोहद के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में बुधवार दोपहर एक महिला का शव कंबल में लिपटा और रस्सियों से बंधा मिला है। महिला के हाथ-पैर भी रस्सियों से बांधे गए थे। महिला की हत्या करके उसका शव नहर में फेंका गया है। गले पर भी चोट के निशान हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

महिला की उम्र करीब 30-35 साल की आंकी जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। यह रोहद गांव के पास एनसीआर नहर पर रेलवे लाइन के पुल के नीचे माइनर में अटका हुआ था।
कंबल पर रस्सियां बंधी थी। कंबल खोलने पर बुरी तरह गली-सड़ी अवस्था में शव मिला। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला काटकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कंबल में लपेटकर नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। यहां उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।


महिला की हत्या करके शव को कंबल में लपेटकर उसे रस्सियों से बांधकर नहर में फेंका गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए हैं। महिला की पहचान होने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद ही हत्या के कारणों व आरोपियों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


- राजेश कुमार, एसएचओ आसौदा

फोटो-89: बहादुरगढ़ के रोहद के पास नहर में इस तरह कंबल में लिपटा मिला महिला का शव। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें