फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप हाउस में फंसा मिला महिला का शव

विज्ञापन
मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। गांव अकेहेड़ी मदनपुर गांव के पास से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस सोमवार की देर शाम को महिला के शव मिला। साल्हावास पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस संबंध में रोहतक के आईएमटी पुलिस थाने में 10 अप्रैल को महिला के पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया हुआ है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय जुन्नू पत्नी बिजेंद्र निवासी चुलियाणा जिला रोहतक के रूप में हुई है
विज्ञापन

झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए पुलिस के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस के कर्मचारी से सूचना मिली थी कि यहां एक महिला का शव फंसा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंप हाउस से निकलवाया। मौके पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया। इस पर टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने महिला के शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि रोहतक के चुलियाणा गांव निवासी जुन्नू ने 10 अप्रैल को फंदा लगा लिया था। उसका पति व सास ने उस दिन शव को रोहतक जवाहर लाल नेहरू कैनाल में फेंक दिया था। जहां पर उन्हें कुछ लोगों ने शव को फेंकते हुए देखा था। दोनों के खिलाफ रोहतक के आईएमटी पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस शव की तलाश कर रही थी। जो सोमवार को जवाहर लाल नेहरू कैनाल में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई रोहतक पुलिस कर रही है।
- राजेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें