फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला ड्यूटी पर, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी

Sun, 22 Oct 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 में स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट से चोर एक घर का लॉक खोलकर सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर गए। शिकायत सेक्टर-9 चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ज्योति निवासी इंडियन कॉलोनी, ओम नगर गोहाना रोड़, बाईपास सोनीपत हाल निवासी सेक्टर-9 बहादुरगढ़ ने बताया कि वह यहां पर किराये के फ्लैट में रहती हैं। शहर के सेक्टर-6 में स्थित एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करती है। शाम के समय जब जब मैं बैंक से ड्यूटी खत्म करके शाम के समय करीब 6 बजे अपने घर वापस गई तो दरवाजे पर लगा लॉक खुला हुआ था। लॉक खुला होने पर उसे घर में चोरी का आभास हुआ। वह घर के अंदर गई और जांच की तो सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घर के अंदर रखे पर्स से उसकी सोने की चैन, दो जोड़ी कानों के, एक अंगूठी, एक जोड़ी छोटी बाली गायब मिली। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी चोरों और सामान का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें