बहादुरगढ़। गांव कसार में एक प्रवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान करीब 43 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। कुछ समय से यहां कसार में किराये पर रह रहा था। मेहनत-मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे सरकारी अस्पताल में लेकर आए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सेक्टर-6 थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों के बयान लिए। इसके बाद दोपहर को पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया गया। विपिन शादीशुदा था। आशंका जताई जा रही है कि हृदयाघात से मौत की आशंका जताई जा रही है। असल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगी। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह की शंका नहीं जताई है। लिहाजा घटना की संयोग मानकर कार्रवाई की गई है। बाकी पीएम रिपोर्ट का इंतजार रहेगा।