रोहतक। दिल्ली बाईपास पर भतीजे को बहादुरगढ़ जाने के लिए बस में बैठाने गई तेज कॉलोनी निवासी महिला लापता हो गई हैं। उनके बेटे ने अर्बन एस्टेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बेटे ने पुलिस को बताया कि उनकी माता पार्क में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करती हैं। चार दिन पहले सोमवार को वह अपने भतीजे के साथ बहादुरगढ़ जाने के लिए घर से निकली थीं। दिल्ली बाईपास पहुंचने पर बाला देवी ने अपने भतीजे को बस में बैठाकर रवाना कर दिया। इसके बाद वह खुद घर नहीं लौटीं।
देर शाम तक बाला देवी के घर नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की गई और रिश्तेदारों व परिचितों से भी संपर्क किया गया। इसके बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।